Jio : अब कम कीमत पर एक ही पैक में पूरे परिवार का कर सकते हैं रिचार्ज; मिलेगा नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन और भी बहुत कुछ

PC: HINDUSTAN

घर में अगर चार लोग भी हो तो सबका मोबाइल रिचार्ज का खर्च अलग अलग होता है। ऐसा करने से महीने के आखिर में रिचार्ज का खर्च ही और बढ़ जाता है। लेकिन जियो एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिससे सब लोग कम खर्च में एक साथ रिचार्ज कर सकते हैं। तो अब हर बार सबकी रिचार्ज डेट याद करके रिचार्ज करने की ज़रूरत नहीं है। जियो के फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में एक ही बिल पर परिवार के कई नंबर ऐड करना मुमकिन होगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जियो का 499 फैमिली पैक पोस्टपेड रिचार्ज क्या है?

499 रुपये वाले फैमिली रिचार्ज प्लान में एक मेन नंबर के साथ 3 नंबर ऐड करना मुमकिन होगा। यानी एक ही रिचार्ज पर परिवार के 4 सदस्य इस रिचार्ज का फ़ायदा उठा सकते हैं। लेकिन अगर कोई सदस्य पहले से प्रीपेड प्लान इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे इस प्लान में ऐड करने से पहले उसका नंबर बदलना होगा।

PC: NDTV INDIA

₹499 वाले इस फैमिली पैक में कुल 75GB डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही, प्लान में जोड़े जाने वाले प्रत्येक नए नंबर पर 5GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा। तय लिमिट समाप्त होने पर आप ₹10 प्रति GB की दर से अतिरिक्त डेटा का उपयोग कर सकते हैं।

डेटा के अलावा इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी डिजिटल सेवाओं का लाभ भी शामिल है, जो इसे आपके पूरे परिवार के लिए एक बेहद किफ़ायती और फायदेमंद विकल्प बनाता है।


एक और 749 फैमिली प्लान
इस रिचार्ज में भी पहले जैसे ही प्लान हैं। लेकिन इसमें आपको एक्स्ट्रा सुविधाएं मिलती हैं। आपको पिछले रिचार्ज के मुकाबले एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। आप इस प्लान में 3 नंबर भी जोड़ सकते हैं। इस प्लान में 100GB डेटा दिया जाता है। आपको हर नंबर के लिए 5GB एक्स्ट्रा मिलता है। साथ ही, डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको 10 रुपये ज़्यादा देने होंगे।

इस पैक में आपको पिछले पैक के मुकाबले ज़्यादा सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। आपको Netflix Basic और Amazon Prime Lite मेंबरशिप मिलती है। इसके अलावा, Jio Hotstar, Jio Cinema, Jio TV के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

जियो यूज़र्स को गूगल AI प्रो का भी फ़ायदा मिलेगा
जियो और गूगल की पार्टनरशिप से जियो कस्टमर्स 18 महीने तक गूगल AI प्रो का फ़्री इस्तेमाल कर पाएँगे। इसके साथ ही, जेमिनी 2.5 प्रो में फ़ोटो और वीडियो बनाने की सुविधा मिलेगी। और भी कई सुविधाएँ मिलेंगी।