job news 2025: पुलिस विभाग में होगी 26 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, अप्रैल के आखिरी में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए बड़े ही काम की होने वाली है। जी हां उत्तर प्रदेश में  पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 26,596 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इनमें दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के हजारों पद शामिल हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती- 26,596 पद
आवेदन- अप्रैल के आखिरी में शुरू होंगे
योग्यता - पदों के अनुसार होगी
सैलेरी - पदों के अनुसार होगी

कितने पदों पर होगी भर्ती?

आरक्षी पीएसी: 9837 पद
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल: 1341 पद
महिला आरक्षी पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ): 2282 पद
आरक्षी नागरिक पुलिस: 3245 पद
आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस: 2444 पद
आरक्षी घुड़सवार पुलिस: 71 पद
इसके अलावा, दरोगा (SI) पदों पर 4543 भर्तियां की जाएंगी, जिसमें:

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस: 4242 पद
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस महिला (पीएसी वाहिनी): 106 पद
प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस: 135 पद
प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल): 60 पद

pc- economictimes.indiatimes.com