Rajasthan: कोटा के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल
- byShiv
- 17 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कोटा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के नजदीक आज एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां सवारियों से भरी एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। बताया जा रहा है कि मिनीबस में करीब 25 यात्री सवार थे, बस एक्सप्रेसवे से नीचे करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। जिससे हादसे में 8 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। बस के नाले में गिरने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले में कीचड़ और पानी भरा होने से घायलों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मुश्किलें आई।
खबरों की माने तो कि दुर्घटनाग्रस्त मिनीबस में करीब 25 यात्री सवार थे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के पास बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कई यात्री बस के भीतर फंस गए। दुर्घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और संबंधित टीमों को सूचना दी गई। मृतक सभी मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं और ये सभी खाूट श्याम जी जा रहे थे।
pc- news18






