Job and Education
job news 2026: असम राइफल्स में निकली हैं भर्ती, कर दें आप भी आवेदन
- byShiv
- 10 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको भी एक अच्छी नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली-2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
पदों की भर्ती-टेक्निकल और ट्रेड्समैन
कुल पद- 354
आयु सीमा- टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती रैली में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 23 और 25 वर्ष निर्धारित है।
योग्यता- 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए
सैलेरी- पदों के अनुसार
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइटwww.assamrifles.gov.in देख सकते हैं
pc- didlake.org






