Job and Education
job news 2026: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली हैं वैकेंसी, 16 अगस्त हैं आवेदन की लास्ट डेट
- byShiv
- 12 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। मेडिकल सेक्टर में जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्तियां तीन वर्ष की अवधि के लिए की जाएंगी।
आवेदन की लास्ट डेट- 16 अगस्त 2026
आवेदन- ऑनलाइन
पदों का नाम-सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप-ए)
कुल पद- 121
आयु सीमा- भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है
वेतन- चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-11 में वेतन दिया जाएगा
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते है
pc-shine.com






