Jokes: पंजाब में एक ट्रेन के नीचे 100 सरदार आ गये !! 99 मर गए……. एक सरदार बच गया.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 27 Jan, 2026
Joke 1:
पंजाब में एक ट्रेन के नीचे 100 सरदार आ गये !!
99 मर गए……. एक सरदार बच गया..
रिपोर्टर ने उससे पूछा : “ये सब कैसे हुआ.?”
सरदार बोला – “गलत अनाऊँसमेंट की वजह से,
अनाऊँसमेंट हुआ था कि शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आ रही है!”
तो सब घबराकर प्लेटफार्म से उतारकर पटरी पर आ गये!
पर ट्रेन प्लेटफार्म पर नहीं, पटरी पर आई…..
.
रिपोर्टर: और आप समझदार निकले जो पटरी पर नहीं उतरे!!
सरदार: जी नहीं, मै तो सुसाइड करने आया था,
अनाऊँसमेंट सुनकर मैं पटरी से हट कर प्लेटफारम पर लेट गया था”!!
Joke 2:
नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया।
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए पूरी श्रध्दा से कहा –
हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए……

Joke 3:
प्रेमी – रेखा, तुमने अपने पिता से कहा है कि तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं, तो वे क्या बोले?
प्रेमिका – वे आंखें मूंदकर बोले – हे भगवान, जिस मूर्ख की तलाश में धरती आकाश में घूम रहा था,
उसे तुमने इतनी आसानी से भेज दिया।
Joke 4:
एक आदमी को सर्दी जुकाम ने बुरी तरह जकड़ लिया।
उसके डॉक्टर ने उसे कुछ गोलियां दीं पर आराम नहीं मिला।
दूसरी बार डॉक्टर ने उसे कुछ इंजेक्शन दिये पर उनसे भी कोई फायदा नहीं हुआ।
तीसरी बार जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर ने उससे कहा –
”घर जाओ और गरम पानी से अच्छी तरह नहाओ।
जैसे ही नहाना खत्म हो तुरंत कूलर चला कर उसके सामने खड़े हो जाना।”
”लेकिन डॉक्टर, इससे तो मुझे निमोनिया हो जायेगा।” – मरीज ने प्रतिवाद किया।”
मुझे पता है, ” डॉक्टर ने कहा, ”निमोनिया का इलाज मैं कर सकता हूं।”

Joke 5:
कविवर देवराज दिनेश ने आदत के अनुसार अपने कुत्ते की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा-
मेरा कुत्ता रोज अखबार ला कर देता हैं।
हास्य कवि ओमप्रकाश आदित्य ने टांग अडाई – तो इसमें नई बात कौन-सी हैं?
दिनेश जी ने कहा- नई बात? नई बात यह है कि मेरा कुत्ता पडोसी के घर का अखबार लाकर देता है।






