Jokes: एक महिला एक सांड को घी चुपड़ी रोटी खिला रही थी, वहां खड़े सज्जन को संसय हुआ कि.. पढ़ें आगे

Joke 1:

गर्ल:- मैं तुम्हारे लिए आग पे चल सकती हूँ…
नदी में कूद सकती हूँ…

लड़का:- लव यू जानू..
क्या तुम मुझे अभी मिलने आ सकती हो…
.
गर्ल:- पागल हो क्या इतनी धूप में…??

Joke 2:

एक महिला एक सांड को घी चुपड़ी रोटी खिला रही थी,
.
वहां खड़े सज्जन को संसय हुआ कि कदाचित वो महिला, सांड को गाय समझ रही है…
.
सज्जन व्यक्ति : बहन ये सांड है गाय नही, आप इसे रोटियां खिला रही हैं,

किंतु यह प्रतिदिन गांव में तीन चार लोगों को सिंग मारकर हड्डियां तोड़ देता है…
.
महिला : भाई साहब मुझे पता है कि यह सांड है। मेरे पति हड्डी के डॉक्टर हैं उनका हॉस्पिटल इस सांड के कारण ही चल रहा है।

Joke 3:

पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाता है और पत्नी से कहता है: लो पिओ इसे

पत्नी व्हिस्की चखती है, फिर कहती हैं.. छी‍…. छी,
कितनी कड़वी है

पति: और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूँ..
ज़हर के घूंट पीता हूँ ज़हर के

Joke 4:

“मां अपने तोतले बेटे से बोली: बेटा
आज हम जहां लड़की देखने जा रहे हैं,
तुम वहां बोलना मत, वरना ये लोग भी
मना कर देंगे।
बेटाः थीत है।
लड़की वालों के घर जब लड़की चाय
लेकर आई तो लड़का चाय पीते ही बोला,
“दलम है दलम है।
लड़की तुरंत बोली, ओए फूत माल
फूत माल!

Joke 5:

शिष्य – गुरूजी, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं
जो गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो,
पति को समझती हो
कभी झगड़ा नहीं करती हो ?
गुरूजी – उसे मन का वहम कहते हैं
बेटा.. मन का वहम !…