Jokes: मास्टर – आज तुमको मुहावरे पढ़ाऊंगा- “हाथ कंगन तो आरसी क्या”, इस मुहावरे का अर्थ कौन बतायेगा ? पढ़ें आगे

Joke 1:

मास्टर :- कल स्कुल क्यूँ नहीं आये?
बबलू :- गल्फ्रेंड से मिलने गया था
मास्टर :- किस लिये ?
बबलू :- YES SIR
मास्टर :- मैंने पूछा किस लिये?
बबलू :- लिये सर बहुत लिये!!

Joke 2:

टीचर : बच्चो, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे। 
बच्चे : नहीं पीएंगे।
टीचर : कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे!
बच्चे : नहीं करेंगे।
टीचर : लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे!
बच्चे : नहीं करेंगे।
टीचर : वतन के लिए जान दे दोगे!
बच्चे : दे देंगे, ऐसी जिन्दगी का करेंगे भी क्या!!

Joke 3:

गुरुजी : बच्चों मुझे बताओ, पहले जिस जगह का नाम मद्रास था अब उसे किस नाम से जाना जाता है..?
पप्पू : चेन्नई ।
गुरुजी : बिलकुल सही जवाब..
अब मुझे ये बताओ कि ये चेन्नई नाम क्यूं रखा गया..?
पप्पू : क्योंकि, सर वहां के लोग लूंगी पहनते हैं। और लूंगी में पैंट की तरह चैन नहीं होती..
इसलिए (चैन नहीं) चेन्नई ये नाम रखा गया..!!  
गुरुजी ने उसे पैंट फटने तक मारा..

Joke 4:

मास्टरजी:- “दीवारों के भी कान होतें है”
ये मुहावरे के हिसाब से हमें किस चीज़ में सावधानी रखनी चाहियें ?
.
पिंटू:- सर.. मैं बताऊं ?
हमें दीवारों पे पेशाब नहीं करना चाहियें
वर्ना उनकें कान में पानी चला जायेगा !!

Joke 5:

मास्टर – आज तुमको मुहावरे पढ़ाऊंगा
“हाथ कंगन तो आरसी क्या”
इस मुहावरे का अर्थ कौन बतायेगा ?
पप्पू – मैं बताऊँ मास्टर जी
मास्टर – हां बता
पप्पू – हाथ कंगन तो आरसी क्या…
इसका मतलब
जो लड़कियां हाथ में कंगन पहनकर स्कूटी चलाती हैं
पुलिस उनसे आर सी नहीं मांगती…  
मास्टर बेहोश…