Jokes: एक बेरोजगार युवक का इंटरव्यू लेते हुए कंपनी के मैंनेजर ने पूछा- क्यों साइकिल चलाना जानते हो? पढ़ें आगे
- byvarsha
- 10 Feb, 2026
Joke 1:
एक बेरोजगार युवक का इंटरव्यू लेते हुए कंपनी के मैंनेजर ने पूछा- क्यों
साइकिल चलाना जानते हो?
युवक (मैंनेजर से)- जी हां।
मैंनेजर (युवक से)- क्या कभी हवाई जहाज चलाने का अनुभव है?
युवक (मैंनेजर से)- बिल्कुल है।
मैंनेजर (युवक से)- तुम्हें कंपनी में सैल्समैंन के पद पर नियुक्त किया
जाएगा, इसलिए यह बताओ कि क्या कभी जरूरत पड़ेगी तो झूठ बोल सकते हो?
युवक (मैंनेजर से)- मैं इतनी देर से झूठ ही तो बोल रहा हूं।
Joke 2:
एक अजनबी ने एक घर का दरवाज़ा खटखटाया।
घर का मालिक बाहर आया तो अजनबी ने कहा-
“शायद आप मुझे पहचान नहीं पा रहे हैं …
आज से 100 साल पहले आपने 100 रुपये देकर मेरी सहायता की थी।
मैं आपके उस अहसान को आज तक नहीं भूला हूँ !
”घर का मालिक बोला – “ओह …
मैं तो सचमुच भूल गया था …
क्या आप वो 100 रुपये वापस करने आये हैं ?
”अजनबी – “जी नहीं,
ऐसी कोई बात नहीं !
दरअसल मैं इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि 100
रुपये और लेता चलूँ … !!!”

Joke 3:
अलमारी में ₹85,000 रुपये मेरे हाथों से गिनकर रखे हुए थे।
आज गिने तो ₹58,000 मिले।
गुप्त सूत्रों से पता चला कल मेडम शॉपिंग पर गई थी
मैंने पूछा मेडम ये रुपये इतने कम कैसे हो गए?
अखबार में पढ़ते नही क्या?
"रुपया रोज गिर रहा है"
Joke 4:
ऑनलाईन कारोबार की जबरदस्त सफलता से बड़े-बड़े व्यापारी घबरा चुके हैं...
लेकिन सबसे ज़्यादा निश्चिन्त "सुलभ शौचालय "वाले हैं,,,
.
.
कोई माई का लाल "ऑनलाइन वाला" पैदा नहीं हुआ ,जो उनके धंधे में सेंध लगा सके...!!

Joke 5:
एक लेखपाल ने अपने नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश में कलेक्टर साहब को भी आमंत्रित किया। कलेक्टर साहब पत्नी सहित पहुंचे।
पत्नी ने जब लेखपाल का पूरा घर घूमकर देखा, तो धीरे से कलेक्टर साहब से पूछा : ये भी कलेक्टर हैं क्या ?
कलेक्टर साहब ने बताया : नहीं, ये लेखपाल हैं।
कलेक्टर साहब की पत्नी ने उनसे पूछा : आपका लेखपाल की पोस्ट पर प्रमोशन कब होगा ?!?
कलेक्टर साहब बेहोश...!






