Kangana Ranaut: क्या कंगना रनौत ने चुपके से कर ली हैं शादी, हाथों में चुड़ियां, मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी...
- byShiv
- 22 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इंटरनेट पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसने आते ही सनसनी मचा दी है। इस वायरल क्लिप में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस हैरान हैं।

इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर यह कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है? वीडियो में कंगना अपने सिक्योरिटी स्टाफ से घिरी हुई एक घर से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ बढ़ती दिख रही हैं। लाइट पिंक कलर के सिंपल सलवार-सूट में कंगना का लुक बेहद प्यारा लग रहा है, हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और कैमरे के सामने बिल्कुल शांत नजर आईं।

लेकिन जैसे ही फैंस की नजर उनके ट्रेडिशनल लुक और मंगलसूत्र पर पड़ी, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और लोग उनकी शादी को लेकर लगातार तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
pc- news18, statemirror.com, moneycontrol.com






