रॉ के संस्थापक आरएन काओ की स्टोरी पर्दें पर लाएंगे करण जौहर, 2028 में हो सकती हैं फिल्म रिलीज
- byShiv
- 21 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में इस समय खुफिया एजेंसी से जुड़े कई मुद्दों पर फिल्में बन रही है। हाल ही में धुरंधर में भी जमकर पैसा कमाया है। ऐसेे में अब बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक नई फिल्म ला रहे जिसका ऐलान कर दिया है। यह फिल्म किसी काल्पनिक जासूस की कहानी नहीं, बल्कि भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ के संस्थापक आरएन काओ की जिंदगी और उनके काम पर आधारित होगी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो करण जौहर ने 21 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए इस प्रोजेक्ट की घोषणा की। खास बात यह है कि इसी दिन रॉ की स्थापना के 58 साल पूरे हुए हैं। फिल्म में आरएन काओ के साथ-साथ रॉ के शुरुआती दौर और एजेंसी के पहले मिशन की कहानी को भी दिखाया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 11 अगस्त 2028 तय की है।
कौन थे आरएन काओ?
रमेश्वर नाथ काओ को भारत की खुफिया व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण नाम माना जाता है। वह रॉ के पहले प्रमुख और एजेंसी को स्थापित करने वाले अधिकारियों में शामिल थे। रॉ की स्थापना 1968 में हुई थी और काओ ने करीब एक दशक तक इसकी कमान संभाली। वह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सुरक्षा व्यवस्था का भी हिस्सा रहे थे।
pc- india tv.in, bollywoodhungama.com






