Kareena Kapoor: क्या तीसरी बार प्रेेग्नेंट हैं करीना कपूर? बेबी बंप देख लगाया जा रहा...जाने क्या हैं पूरी...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई है। हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह ब्लैक जिम वियर में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस का लुक देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वह तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

वीडियो पर कमेंट करते हुए नेटिजंस ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद अब एक्ट्रेस की टीम ने भी इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है और साफ किया कि करीना प्रेग्नेंट नहीं है। करीना की टीम ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

दरअसल, हाल ही में करीना कपूर को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान करीना कपूर जिम के कपड़ों में एक बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा जा सकता है और उनकी टीम उन्हें छाते से ढकने की कोशिश कर रही है। जैसे ही करीना बिल्डिंग से बाहर निकलती हैं और कार में बैठने के लिए आगे बढ़ती हैं, एक पल को छाते से उनकी झलक देखने को मिलती है और इसी झलक में लोगों को उनका बेबी बंप जैसा कुछ दिखाई दिया और सोशल मीडिया पर करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं।

pc- mint