Kargil Vijay Diwas 2024: जान ले आप भी कारगिल विजय दिवस और इसके इतिहास के बारे में, आज हो गए पूरे 25 साल

इंटरनेट डेस्क। कारगिल विजय को आज पूरे 25 साल हो गए हैं और आज का दिन भारत के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है। कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन उन भारतीय सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों से कारगिल की पहाड़ियों को वापस पाने के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया।

विजय का प्रतीक कारगिल दिवस
26 जुलाई का दिन भारत के लिए खास हैं। कारगिल विजय दिवस भारत की तारीख में एक काफी अहम दिन है। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। आज के दिन हर व्यक्ति भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करता है। इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए 26 जुलाई को लद्दाख के द्रास जाएंगे।

कारगिल विजय दिवस का इतिहास
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने कश्मीर और लद्दाख के बीच लिंक तोड़ने और अशांति पैदा करने के लिए, उत्तरी कारगिल में नियंत्रण रेखा के भारतीय इलाके में घुसपैठ कर ऊंची पहाड़ी के चोटियों पर कब्जा कर लिया था। भारत को मई 1999 में घुसपैठ का पता चला, तो भारतीय सेना को ऑपरेशन विजय शुरू किया और कारगिल युद्ध हुआ। यह संघर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच जुलाई 1999 तक चला। करीब दो महीनों तक दुर्गम पहाड़ी इलाके में भीषण युद्ध चला। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया और टाइगर हिल और दूसरे रणनीतिक ठिकानों पर सफलतापूर्वक कब्जा किया। 26 जुलाई को इस युद्ध के समाप्त होने की घोषणा हुई थी।

pc- herzindagi.com, bankersadda.com, nationalwarmemorial.gov.in