Karnataka: मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, 3 बजे जाएंगे लोकभवन, डीके शिवकुमार ने छुए सिद्दरमैया के पैर
- byShiv
- 28 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक के सीएम ने बेंगलुरू में आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद इस्तीफा देने का फैसला ले लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अपने आवास पर आयोजित नाश्ते के दौरान अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी।

3 बजे लोकभवन जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने कथित तौर पर उनसे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने बताया कि सिद्दरमैया ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है, जो निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर चले गए हैं।

सिद्दरमैया ने क्यों लिया इस्तीफा देने का फैसला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुछ सूत्रों का संकेत है कि सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि हो सकता है क्योंकि यह संदेश सीधे पार्टी के शीर्ष नेता, राहुल गांधी की ओर से आया था। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बार-बार कहा है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता उनसे ऐसा करने को कहेंगे, तो वह इस्तीफा दे देंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में, सिद्धारमैया को भावुक शिवकुमार को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में, मुख्यमंत्री पद के दावेदार शिवकुमार को सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।
pc- deshbandhu.co.in, abp news, aaj tak





