Karnataka: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर, नए सरकार के गठन की कवायद तेज
- byShiv
- 29 May, 2026
इंटरेनट डेस्क। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है। यानी यह कह सकते हैं की डीके शिवकुमार के लिए सीएम बनने में अब कोई बाधा नहीं है। सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिद्धारमैया ने एक दिन पहले मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफे का ऐलान किया था। सिद्धारमैया लोकभवन भी गए और राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

हो गया स्वीकार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिद्धारमैया के इस्तीफे के बावजूद इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि राज्यपाल यह इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं। इसे लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार के गठन तक उनसे पद पर बने रहने को कहा है। सिद्धारमैया का इस्तीफा राज्यपाल की ओर से मंजूर कर लिए जाने के साथ ही प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता अब साफ हो गया है, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जाएगा, यह बैठक राजधानी बेंगलुरु के एक होटल में आज यानी 29 मई को होनी है।

दोना नेता हैं दिल्ली में
नई सरकार के गठन की कवायद बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक शुरू हो गई है। बेंगलुरु में जहां विधायक दल की बैठक होनी है, वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सूबे में पार्टी के दोनों ही शीर्ष नेता नई दिल्ली में हैं। सीएम पोस्ट से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया जयपुर के रास्ते दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, डीके शिवकुमार भी शुक्रवार की सुबह बेंगलुरु से नई दिल्ली पहुंच गए। दोनों ही नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात हो सकती है।
pc- aaj tak, live mint, jansatta






