Karnataka: पुलिस पर लगे प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ता के कपड़े फाड़ने का आरोप, कहा-मारपीट भी हुई
- byShiv
- 07 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक पुलिस पर गंभीर आरोप लगे है। मीडिया रिपाटर्स की माने तो कर्नाटक के हुबली में एक भाजपा महिला कार्यकर्ता को पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया और इस दौरान कपड़े फाड़ दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद सुवर्णा कल्लाकुंतला की शिकायत के बाद बीजेपी महिला कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया था।
यह शिकायत केशवापुर राणा में मतदाता सूची संशोधन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद से संबंधित है। आरोप है कि हिरासत के दौरान महिला ने विरोध किया और आपत्ति जताई, जिसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर उस पर हमला किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि महिला पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता है जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुई है।
क्या है पूरा मामला?
खबरों की माने तो यह विवाद इस आरोप से शुरू हुआ कि उसने अधिकारियों को कुछ मतदाताओं के नाम हटाने में मदद की, जिसे वह नकारती है। इसी आरोप के चलते कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने अभी तक हिरासत में कथित दुर्व्यवहार पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। इस घटना से इलाके में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।
pc- punjabkesari.in






