Video viral: विजयादशमी पर IPS अंकिता शर्मा का AK-47 से फायरिंग का वीडियो हो रहा वायरल...कई लोग उठा रहे सवाल...देखे आप भी वीडियो...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं और ये वीडियो एक महिला आईपीएस अधिकारी का है। दशहरा के पर्व पर छत्तीसगढ़ की एक आईपीएस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एसपी अंकिता शर्मा विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन समारोह में पहुंची थीं, यहां उन्होंने एके-47 से कई राउंड फायर किए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब फैल गया।

वीडियो हो रहा वायरल
राजनांदगांव पुलिस द्वारा विजयादशमी के पावन पर्व पर रक्षित केंद्र में पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे, रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने जिलेवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और कहा-परंपरा अनुसार सभी शस्त्रों की पूजा की गई। 

शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस के उपयोग में आने वाले हथियार, वाहन और अन्य उपकरणों की पूजा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा फायर कर परंपरा निभाई गई। इस दौरान जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उठ रहे सवाल
एसपी अंकिता शर्मा द्वारा किए गए हवाई फायर पर अब सवाल भी उठने लगे है। कई पूर्व अधिकारी और अन्य लोग इसे सही नहीं बता रहे है। ऐसा खतरनाक भी हो सकता है। नीचे खड़े लोग इससे घायल भी हो सकते है।

PC- abp news