Karnataka: सिद्धारमैया ने राहुल गांधी और खरगे से की मुलाकात, कैबिनेट में अपनी पंसद के लोगों की लिस्ट सौंपी

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा हो चुका हैं, एक्सेप्ट भी कर लिया गया हैं और सब को पता भी हैं की कौन नया सीएम होगा। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके सिद्धारमैया को राज्यसभा के रास्ते दिल्ली लाने और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका का ऑफर मिला है। लेकिन सिद्धारमैया ने इस्तीफे के बाद यह स्पष्ट कह दिया है कि वह न तो राज्यसभा जाएंगे, और ना ही राष्ट्रीय राजनीति में ही उनकी कोई रुचि है। सिद्धारमैया कर्नाटक की राजनीति में ही सक्रिय भूमिका चाहते हैं।

कोशिशें जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिद्धारमैया के इनकार के बावजूद कांग्रेस में उनको राज्यसभा के रास्ते दिल्ली आने के लिए मनाने की कोशिशें जारी हैं, इस बीच कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है।

राहुल गांधी से मिले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिद्धारमैया ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नई कैबिनेट के लिए अपनी लिस्ट सौंप दी है। इस लिस्ट में उन नेताओं के नाम हैं, जिन्हें सिद्धारमैया सूबे की नई सरकार में मंत्री बनते देखना चाहते हैं। सिद्धारमैया ने राज्यसभा के साथ ही एमएलसी चुनाव के लिए भी अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम राहुल गांधी को सौंप दिए हैं।

pc- india tv hindi