Karnataka: ऑटो ड्राइवर की हैवानियत सुन कांप जाएंगे आप भी, महिला का पहले किया मर्डर, फिर दो बार लाश के साथ में बनाए संबंध, नहीं भरा मन तो...

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक के कोलार में एक बड़ी ही घिनौनी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद तो हर कोई हैरान है। यहां तक की पुलिस भी एक बार तो घटना को सुन झटका खा गई। जी हां यहा एक ऑटो ड्राइवर महिला को ऑटो में सुनसान इलाके में ले गया और उसकी हत्या कर दी, और फिर शव के साथ दो बार बलात्कार किया। जब घटना का खुलासा हुआ तो हर कोई चौंक गया।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना कोलार जिले के मुलबागिल के हैदरी नगर में हुई है। मृतक महिला की उम्र 50 साल है। हत्या करने वाला व्यक्ति ऑटो चालक सैयद सुहैल है। इसने अपनी हवस मिटाने के लिए एक महिला की हत्या कर दी, उसके साथ बलात्कार किया और शव को फेंक कर आ गया। मुलबागिल से महिला के  लापता होने की सूचना मिलने पर हर जगह तलाशी अभियान चलाया गया। हैदरी नगर के एक सुनसान इलाके में महिला का शव मिला। पुलिस ने जांच की तो आरोपी सुहैल का ऑटो सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। शक के घेरे में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को सच्चाई बता दी।

पुलिस ने क्या कहा
इस बारे में पुलिस का कहना हैं की आरोपी ने 24 सितंबर को महिला की हत्या कर दी और शव के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इस ऑटो चालक सुहैल को स्थानीय लोग मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।

pc- IBC24