Kazakhstan Video: कजाकिस्तान प्लेन हादसे का वीडियो हो रहा वायरल, प्लेन को नीचे आते देख डर से घबराया यात्री कर रहा ये काम
- byShiv
- 26 Dec, 2024

इंटनेट डेस्क। कजाकिस्तान के अक्तौ में बुधवार को एक दर्दनाक प्लेन हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्लेन में कुल 67 लोग सफर कर रहे थे, जिसमें से 62 यात्री थे और 5 क्रू मेंबर थे। इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरों की माने तो इस वीडियो को एक यात्री ने हादसे के पहले रिकॉर्ड किया था। वायरल वीडियो को एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें एक यात्री लगातार अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाए जा रहा है। आदमी प्लेन के अंदर खौफनाक मंजर को रिकॉर्ड कर रहा था तब प्लेन तेजी से नीचे की तरफ आ रहा था। उस दौरान प्लेन में मौजूद बाकी के लोग डर के मारे चिल्ला रहे थे।
खबरों की माने तो दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट अजरबैजान एयरलाइंस की थी, जिसने कैस्पियन के पश्चिमी तट पर स्थित अजरबैजान की राजधानी बाकू से दक्षिणी रूस के चेचन्या के ग्रोजनी शहर के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, सिर्फ 3 किमी का सफर तय करने के बाद प्लेन अक्तौ में क्रैश कर गया।
pc- hindikhabar.com