Kedarnath Dham: 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के पट, तैयारियां हुई पूरी

इंटरेनट डेस्क। बाबा केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूरा केदारपुरी क्षेत्र फूलों से सजाया जा रहा है। बाबा की पंचमुखी उत्सव विग्रह डोली रविवार को फाटा में रात्रि विश्राम करने के बाद आज गौरीकुंड पहुंचेगी। डोली केदारनाथ धाम की ओर अपने निर्धारित पड़ावों से आगे बढ़ रही है। 

गौरीकुंड में डोली के स्वागत को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, कल 21 अप्रैल को केदारनाथ की पंच मुखी उत्सव डोली धाम में पहुंचेगी। जिसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे तय लग्नानुसार कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 

केदारपुरी में होटल और धर्मशालाएं सजने लगी हैं तथा यात्रियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन की और से बताया कि इस बार यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

pc- jansatta