Kerala: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, निजी सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर घायल

इंटरनेट डेस्क। केरल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे और इसके लिए चुनावी तैयारी जोरो पर है। कांग्रेस की और से चुनाव प्रचार जोरों पर हैं, खबरों के अनुसार चुनाव प्रचार के लिए जा रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है। यह घटना वंडूर की है। इस हमले में उनके निजी सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

कल की बताई जा रही घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे मलप्पुरम जिले के वंडूर स्थित थिरुवली के पास चेल्लीथोड पुल की बताई जा रही है। घटना जहां हुई वहां एक संकरा रास्ता है। पुल के पास भारी जाम की स्थिति थी। शशि थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिलकुमार के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में दो वाहनों ने सांसद की कार का रास्ता रोका। जब उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर सतीश के.पी. ने जाम क्लियर कराने की कोशिश की तो 5 लोगों के समूह ने उन पर हमला कर दिया।

शशि थरूर बोले- मैं सुरक्षित हूं
इस घटना के बाद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “मेरे सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले से काफी दुखी हूं, लेकिन मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। हम इन बाधाओं से रुकने वाले नहीं हैं। हमने कल के सभी कार्यक्रम तय समय पर पूरे किए और हमारा चुनावी अभियान बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। ड्राइवर की शिकायत पर वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य 4 आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

pc- aaj tak