Kerala Elections: राहुल गांधी ने केरल में मोदी और एलडीएफ पर साधा निशाना, सबरीमाला मामले पर कसा तंज

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों में होने जा रहे चुनावों को लेकर प्रचार प्रसार जोर पकड़ चुका हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरलम के पतनमतिट्टा में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की एलडीएफ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कल यहां आए थे और वे जहां भी जाते हैं मंदिरों और धर्म की बात करते हैं, लेकिन सबरीमाला में जो हुआ उसे वे भूल गए। 

क्या आरोप लगाए 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वामपंथी मोर्चे के नेताओं ने अयप्पा मंदिर का सोना ले लिया और उसकी जगह पीतल रख दिया, राहुल ने दावा किया कि दिल्ली की सत्ता में बैठी बीजेपी के कंट्रोल में केरलम की एलडीएफ सरकार पूरी तरह से काम कर रही है। राहुल गांधी ने तर्क दिया कि बीजेपी लड़ाई लड़ने वालों पर हमले करती है और उनके खिलाफ 36 मामले दर्ज हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पर कोई हमला नहीं होतां

सबरीमाला पर भी बोले
खबरों की माने तो राहुल गांधी ने धार्मिक भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी सबरीमाला की घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं, उन्होंने वामपंथी नेताओं पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मंदिर की पवित्रता और संपत्तियों के साथ खिलवाड़ किया गया है। राहुल ने सवाल उठाया कि धर्म की राजनीति करने वाली बीजेपी इस गंभीर मुद्दे पर केरल सरकार के खिलाफ चुप क्यों है।

pc- indianexpress.com, newsonair.gov.in, keralatourism.org