Kolhapuri Chappals: विदेश में नौकरी करने वाले दामाद को ससुर ने गिफ्ट की 1.5 किलो चांदी से बनी कोल्हापुरी चप्पल, कीमत कर देगी...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की दामाद की ससुराल में खूब सेवा होती हैं और उनको जाते समय अच्छा खासा नेग भी दिया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक परिवार ने अपने दामाद को ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में है। जी हां इस परिवार ने अपने दामाद के लिए कोई छोटी-मोटी चीज नहीं, बल्कि पूरी 1.5 किलो चांदी से बनी कोल्हापुरी चप्पल गिफ्ट की है।

क्यों किया गया गिफ्ट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिक मास या पुरुषोत्तम मास का खास महत्व है। इस दौरान दामाद को खास तोहफे देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी परंपरा को यादगार बनाने के लिए कोल्हापुर के इस परिवार ने यह अनोखा तरीका अपनाया। उनका मकसद था कि भले ही दामाद विदेश में रहता हो, लेकिन वह अपनी मिट्टी और संस्कृति को कभी न भूले।

4 लाख रुपय हैं कीमत 
इस चांदी की कोल्हापुरी चप्पल की खासियत इसका वजन और इसकी बनावट है। करीब 9 इंच लंबी इस चप्पल को बनाने में 1.5 किलो शुद्ध चांदी का इस्तेमाल हुआ है। बाजार के मौजूदा भाव के हिसाब से इस चप्पल की कीमत करीब 4 लाख रुपये से भी ज्यादा है। सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि इस पर की गई बारीक कारीगरी की मेहनत भी इसमें शामिल है। यह अनोखा तोहफा देने वाले परिवार का कहना है, हमारा दामाद विदेश में नौकरी करता है। हम चाहते हैं कि वह वहां की मॉडर्न जिंदगी जीते हुए भी हमारे कोल्हापुर के गौरव, यानी कोल्हापुरी चप्पल और यहां की परंपराओं को हमेशा याद रखे। यह तोहफा उसी भावना का प्रतीक है।

pc- punjabkesari.in