Kumar Sanu: सिंगर कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीता पर ठोका मानहानि का दावा, कर डाली ये मांग

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सिंगर ने मुआवजे के तौर पर 30 लाख रुपये की मांग की है। साथ ही उन इंटरव्यू को हटाने की भी मांग की है, जिनमें रीता ने कथित तौर पर मानहानि कारक बयान दिए हैं। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिंगर कुमार सानू और उनकी पत्नी रीता भट्टाचार्य का तलाक 2001 में फाइनल हो गया था। उनका एक बेटा जान कुमार सानू है, जो रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आ चुके हैं।

ये याचिका वकील सना रईस खान के जरिए दायर की गई थी। सना भी बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रही हैं। याचिका के अनुसार, रीता भट्टाचार्य ने कई प्लेटफॉर्म पर इंटरव्यू दिया, जिनमें उन्होंने कुमार सानू पर उनकी प्रेग्नेंसी के दौराान बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि कुमार सानू ने उन्हें भूखा रखा, किचन में बंद कर दिया, दूध और मेडिकल देखभाल भी नहीं की और यहां तक कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके खिलाफ अदालती कार्यवाही भी की।

pc- danik bhaskar