Laddu Gopal Ki Seva: लड्डू गोपाल को किस समय कराएं स्नान, और क्या होनी चाहिए उसके लिए सामग्री, जान ले अभी
- byShiv
- 10 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज कल हर घर में आपको भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल मिल जाएंगे। लोग इनकी खूब सेवा करते हैं और नियमित विधि-विधान के साथ पूजा और सेवा करते हैं। भक्त अपने बच्चे की ही तरह उनका पालन-पोषण करते हैं। उनकी दिनचर्या में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड्डू गोपाल को स्नान कराने का भी एक निश्चित शुभ समय होता है? ज्योतिष के अनुसार यदि सही समय और विधि से स्नान कराया जाए, तो घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
सुबह स्नान कराएं
ज्योतिष के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 4.00 बजे से 6.00 बजे के बीच का समय किसी भी भगवान की पूजा और स्नान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस समय वातावरण शांत, ऊर्जावान और सात्विक होता है। यदि आप लड्डू गोपाल को नियमित इसी समय पर स्नान कराती हैं तो यह आपके लिए सबसे शुभ माना जाता है। यदि यह समय संभव न हो, तो सूर्याेदय के बाद भी आप 8 बजे तक लड्डू गोपाल को स्नान करा सकते हैं।
लड्डू गोपाल किन चीजों से कराएं स्नान
शुद्ध जलः सबसे पहले शुद्ध और ताजे जल से अभिषेक करें
पंचामृतः फिर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को मिलाकर पंचामृत बनाएं और इससे स्नान कराएं
आप चाहें तो पंचामृत के बजाय गोपी चंदन या दूध में केसर मिलाकर भी स्नान करा सकते हैं, क्योंकि ये उन्हें बहुत प्रिय हैं
विधिः स्नान कराते समय खड़े न रहें, बल्कि आसन पर बैठकर कराएं, स्नान के बाद उन्हें मुलायम कपड़े से अच्छे से पोंछकर सुखाएं
स्नान के बादः
श्रृंगारः नए वस्त्र, आभूषण, मुकुट पहनाएं और तिलक लगाएं
भोगः ताजा फल, मिठाई या माखन-मिश्री का भोग लगाएं
आरती- सुबह-शाम घी या कपूर से आरती करें
pc- catfreemk.click






