Lionel Messi: मेसी तीन दिन के लिए भारत दौरे पर, पीएम मोदी, शाहरूख खान सहित कई दिग्गजों से मिलेंगे
- byShiv
- 12 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी तीन दिन के लिए भारत आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार मेसी 13, 14 और 15 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका शेड्यूल काफी व्यस्त हैं और वह इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली सहित कई मशहूर हस्तियों और कई मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे।
कोलकाता से शुरुआत
कोलकाता में सुबह करीब 1.30 बजे पहुंचेंगे, मेसी सुबह 9.30 बजे से लोगों से मिलना शुरू करेंगे। सेलिब्रिटी-फ्रेंडली मैच समेत कई इवेंट्स के बाद वह दोपहर 2 बजे हैदराबाद के लिए निकलेंगे, कोलकाता में उनकी मुलाकात भारत के महान कप्तान सौरव गांगुली, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बॉलीवुड दिग्गज शाहरुख खान से होगी।
इसके बाद हैदराबाद में मेसी राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 7वी7 फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मैच में खेलेंगे। शाम को मेसी के सम्मान में एक म्यूजिकल प्रोग्राम भी होगा। हैदराबाद के बाद वह मुंबई जाएंगे।
दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात
मेसी का दौरा नई दिल्ली में खत्म होगा, देश की राजधानी में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और अरुण जेटली स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, यह दूसरी बार है जब मेसी भारत आ रहे हैं। वह 2011 में भारत आए थे जब अर्जेंटीना साल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेल रहा था।
pc- newsbytesapp.com






