Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण में 21 राज्यों की 102 संसदीय सीटों पर हो रहा मतदान, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा त्योहार आज से शुरू हो गया है। आज पहले चरण का मतदान देशभर में हो रहा है। ऐसे में इस बार का लोकसभा चुनाव पूरे 7 चरणों में होगा। पहले चरण में आज शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान शुरू चुका है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। हर जगह चुनाव शांति से करवाने के लिए फोर्स को तैनात किया गया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश की (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी होंगे। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई सहित कई नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैदे होगी। बता दें की निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका हैं और शाम छह बजे तक चलेगा।

जानकारी के अनुसार आयोग ने पहले चरण में 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आयोग के अनुसाार पहले चरण में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

पहले चरण में जिन राज्यों की लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा हैं उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

pc- aaj tak