Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी परिवार के लोगों के साथ पहुंचे रायबरेली, आज करेंगे नामांकन दाखिल

इंटरनेट डेस्क। आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब राहुल गांधी ने अमेठी की जनता को गुड बॉय कह दिया। जी हां आज सुबह तक अमेठी के कई कार्यकर्ताओं में ये आस थी राहुल गांधी आज यहां से पर्चा भरेंगे, लेकिन नहीं। राहुल गांधी 2019 की हार के बाद अमेठी को छोड़ने का फैसला कर चुके है और आज वो रायबरेली पहुंच गए हैं और यहां से आज नामांकन दाखिल करेंगे।

प्रियंका गांधी इस बार खुद लड़ने के बदले चुनाव प्रचार करेंगी। पहले चर्चा ये थी की राहुल गांधी अमेठी से तो प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेगी, लेकिन प्रियंका तो इस रेस से बाहर हो चुकी हैं और अब राहुल गांधी ही अपनी मां सोनिया गांधी की सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें की सोनिया गांधी अब राज्यसभा जा चुकी हैं और ये सीट खाली है। 

वहीं राहुल गांधी की सीट से सोनिया गांधी के खास मासने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। उनके सामने स्मृति ईरानी भाजपा से चुनाव लड़ेगी। राहुल वायनाड के अलावा किसी और सीट से लड़ने को तैयार नहीं थे लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें यूपी से लड़ने के लिए मना लिया है। प्रियंका गांधी पार्टी के नेताओं की तमाम कोशिश के बावजूद लड़ने को तैयार नहीं हुईं। एसेे में आज सुबह प्रियंका गांधी उनके पति, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राहुल गांधी रायबरेली पहुंच चुके है। ऐसे में अब कुछ ही समय में राहुल गांधी रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल करेंगे और वो अब दो सीटों से प्रत्याशी होंगे। एक वायनाड और दूसरी रायबरेली।

pc- bhaskar