Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने क्यों कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचारियों की लूट देखकर कोर्ट भी हैरान हैं....

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में अब दो चरणों का चुनाव और बाकी रह गया है। ऐसे में दो चरणों के बाद 4 जून को लोकसभा चुनावों के परिणाम आएंगे और तय हो जाएगा की आगे के पांच साल के लिए कौन देश को संभालेगा। ऐसे में छटें चरण में दिल्ली में भी चुनाव होने हैं और उसके लिए प्रधानमंत्री ने यहां भी प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

क्या कहा पीएम मोदी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन वालों का वोट देश के काम आने वाला नहीं है, जबकि भाजपा को दिया वोट विकसित भारत का संकल्प मजबूत करेगा। वहीं आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा- दिल्ली में हम कट्टर भ्रष्टाचारियों का खेल देख रहे हैं। पीएम मोदी ने इससे आगे बोलते हुए कहा कि दिल्ली के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है।

बिना नाम लिए आप पर साधा निशाना
खबरों की माने तो प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए आप पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले घोर भ्रष्टाचारी भी हैं, ये लोग रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं, सब जगह इनका भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ रहा है। दिल्ली में तो कट्टर भ्रष्टाचारियों का खेल देख ही रहे हैं, इन लोगों ने दिल्ली के लोगों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा। अदालतें भी इन कट्टर भ्रष्टाचारियों की लूट देखकर हैरान हैं।

pc- tv9, timesnow,ndtv