Lok Sabha Elections 2024: राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की तुलना क्यों कर दी एमएस धोनी से? पढ़ ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ रखा हैं और राजनीतिक पार्टियों के धुरधंर लगातार प्रचार करने में जुटे है। ऐसे में सत्ता पक्षा और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर है। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तो उन्होेंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर करार दिया। जी हां मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने इसके लिए राहुल गांधी की तुलना क्रिकेटर एमएस धोनी से 

की है, जिन्हें क्रिकेट के मैदान पर बेस्ट फिनिशर माना जता है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि ऐसा क्यों हो रहा है। और मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचता हूं। क्रिकेट में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है? धोनी। अगर कोई मुझसे पूछता है कि भारतीय राजनीति में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है, मैं कहूंगा कि वह राहुल गांधी हैं। 

उन्होंने आगे कहा की यही कारण है कि कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है। राजनाथ सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार के साथ अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और भ्रष्टाचार का गहरा संबंध है। ज्यादातर कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में किसी भी मंत्री के खिलाफ ऐसे कोई आरोप नहीं लगे।

pc- www.timesbull.com