Lok Sabha Elections: राजस्थान को लेकर कांग्रेस खेल सकती है ये बड़ा दांव

इंटरनेट डेस्क। देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी नहीं की गई है। खबरों की मानें तो आज कांग्रेस की ओर से ये सूची जारी की जा सकती है। 

कांग्रेस ज्यादातर मौजूदा सांसदों को फिर से चुनावी मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस राजस्थान को लेकर बड़े चेहरों को मैदान में उतारने की रणनीति भी अपना सकती है। प्रदेश में दस साल से कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में जीत का खाता नहीं खुला है। 

इसी को देखते हुए कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई दिग्गजों को चुनावी में मैदान में उतारने का दांव खेल सकती हैं। अब आगामी समय ही बनाएगा कि कांग्रेस राजस्थान के इन दिगगजों को टिकट देती है या नहीं। इस संबंध में अभी संशय की स्थिति बनी हुई है।

PC: republicworld