Rajasthan: किरोड़ीलाल के बयान के बाद डोटासरा ने साधा निशाना, कहा- सीएम को देना चाहिए इस्तीफा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान भाजपा के लिए परेशानी आफत बनता जा रहा है। हालांकि किरोड़ीलाल ने अपने बयान पर सफाई भी दे दी है। लेकिन कांग्रेस ने इस बयान को लेकर निशाना साधा है। किरोड़ी मीणा के हरियाणा की तरह राजस्थान में भी मुख्यमंत्री बदले जाने वाले बयान पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बयान सामने आया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, पहले राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी सरकार के खिलाफ वोट किए और अब तो सरकार के कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलने लगे हैं। ऐसे में सीएम भजनलाल शर्मा को अब अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें हार की नैतिक जिम्मेदारी ले लेनी चाहिए।

गोविंद डोटासरा ने कहा कि भाजपा पर्ची के जरिए किसी दूसरे को मुख्यमंत्री बना सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने हरियाणा का उदाहरण दिया, लेकिन हकीकत यह है कि बीजेपी पूरे देश में गुजरात मॉडल लागू करना चाहती है।

pc- ndtv india