Lok Sabha: राहुल गांधी ने लोकसभा में सरकार पर साधा निशाना, आपने इंडिया बेच दिया, क्या आपको इंडिया बेचने में शर्म नहीं आती?
- byShiv
- 12 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार पर तीखे हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश को बेचकर इन्हें शर्म नहीं आती है। उन्होंने कहा कि भारत के फैसले अमेरिका कैसे ले रहा है। राहुल ने कहा कि अब यूनाइटेड स्टेट्स तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे। यूनाइटेड स्टेट्स हमारे पास आएगा और कहेगा, आप खरीद नहीं सकते, फलां-फलां से तेल खरीदिए, क्या हमारे फैसले अब अमेरिका लेगा।

क्या बोले राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा में बेहद गरमागरम बहस के बीच राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने अमेरिका को ये सब कैसे करने दिया। राहुल गांधी ने कहा कि आप खुद कहते हैं कि एनर्जी और फाइनेंस वेपनाइज़ेशन है, और आपने अमेरिकियों को हमारे फाइनेंस और हमारी एनर्जी को हमारे खिलाफ हथियार बनाने की इजाज़त दी है। इसका क्या मतलब है जब अमेरिका कहता है कि आप इसे नहीं खरीद सकते। किसी खास देश से तेल नहीं खरीद सकते तो इसका मतलब है कि हमारी एनर्जी वेपनाइज़्ड है। इसका क्या मतलब है जब वे कहते हैं, आपके टैरिफ कम हो जाएंगे। हमारे टैरिफ कम हो जाएंगे और आपके बढ़ जाएंगे।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपने इंडिया बेच दिया है। क्या आपको इंडिया बेचने में शर्म नहीं आती? क्या आपको इंडिया बेचने में कोई शर्म नहीं है? आपने हमारी मां को बेच दिया है। आपको कोई शर्म नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर इंडिया अलायंस ट्रंप से डील करता तो हम भारत के हितों का पक्का ख्याल रखते।
pc-thehindu.com, thehindu.com,





