LPG Crisis: बुकिंग के 10 से 15 दिन बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं, राजधानी में भी हालत खराब

इंटरनेट डेस्क। एशिया संकट के बीच भारत में भी एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों को रसाई गैस नहीं मिल पा रही है। गैस एजेंसियां लगातार यह दावा कर रहीं कि उपभोक्ताओं को समय पर और पूरी मात्रा में एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन देश की राजधानी के कई इलाकों में लोग समय पर गैस न मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं।

नहीं मिल रही गैस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली में लक्ष्मी नगर, आरके पुरम, विवेक विहार, पंजाबी बाग, मुनरिका, मयूर विहार और संगम विहार समेत कई इलाकों में गैस डिलीवरी में देरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। 

कई मामलों में लोगों को 10 से 15 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। लोग बता रहे हैं कि उन्होंने करीब दस दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक गैस नहीं पहुंची। एजेंसी में कई बार संपर्क करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

pc- parbhat khabar