LPG Price: देशभर में एलपीजी के दामों में हुई कटौती, जाने अब किस भाव में मिलेगा आपको सिलेंडर
- byShiv
- 01 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। नए महीने की शुरूआत में ही लोगों के लिए आज एक बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत को घटा दिया है। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर सस्ता हुआ है, लगभग 200 रुपए के उपर की कटौती की गई है। जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
किया गए दाम कम
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की गई है। अब यह 2,728 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 2,930 रुपये था। कोलकाता में कीमत 209 रुपये घटाई गई है, जिससे वहां सिलिंडर अब 2,872.50 रुपये का मिलेगा। पटना में कमर्शियल सिलिंडर का रेट 209 रुपये कम होकर 3,018 रुपये रह गया है। लखनऊ में यह अब 2,860.50 रुपये का मिलेगा, जो पहले 3,052.50 रुपये था।
मिलेगा फायदा
इस कटौती से रेस्टोरेंट, होटल और चाय की दुकान चलाने वाले लोगों को फायदा होगा जो कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध है।
pc- government.economictimes.indiatimes.com






