LPG prices: देश के लोगों को महंगाई का झटका, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 तो कमर्शियल के 115 रुपये बढ़े

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे जंग का असर अब भारत  में दिखने लगा है। युद्ध के शुरू होने के लगभग 6 दिनों के अंदर ही जनता को महंगाई का झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार अब 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये तक बढ़ा दिए गए है। सूत्रों के मुताबिक, बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम
इतना ही नहीं सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के साथ-साथ अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए है। इसके कारण अब बाहर खाना भी महंगा हो सकता है। कमर्शियल एलपीजी (19 किलो वाले सिलेंडर) की कीमतों में 115 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1835 रुपये हो गई है।

प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया गया आदेश
बता दें कि भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट को देखते हुए देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। सरकार ने 6 मार्च को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की सभी तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिया कि वे रसोई गैस यानी एलपीजी का प्रोडक्शन बढ़ाएं। अधिकारियों के अनुसार यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण अगर सप्लाई प्रभावित होती है तो देश में गैस की उपलब्धता पर कोई असर ना हो।

pc- jagran