LPG Prices: गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, एक साथ बढ़ाए 993 रुपए, अब मिलेगा 3 हजार के उपर
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका युद्ध का असर अब साफ साफ भारत में दिखाई दे रहा है। एक तरह युद्ध की मार और दूसरी तरफ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरे होते ही गैस कंपनियों ने आम नागिरिकों को महंगाई का ऐसा झटका दिया हैं जिससे उबर पाना मुश्किल होगा। जी हां आज 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि, घर की रसोई के दाम नहीं बढ़े है।
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹993 का बड़ा उछाल
मई महीने की शुरुआत के साथ आज सुबह19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा। इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। आज से ही ये नई देशभर में लागू हो गई है।
नहीं बढ़ें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी ₹913 के पुराने रेट पर ही मिल रहा है। मिडिल क्लास के लिए यह सुकून देने वाली खबर है।
कीमतों में लगातार तीसरी बार इजाफा
बता दें कि यह इस साल लगातार तीसरी बार है, जब कमर्शियल सिलेंडर के रेट्स में बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले 7 मार्च को 144 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 1 अप्रैल को फिर से 200 रुपये बढ़ा दिए गए और अब सीधे 993 रुपये क भारी बढ़ोतरी कर दी गई।
pc- thejbt.com






