LPG Shortage: क्या 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलों गैस की हो रही तैयारी? सरकार ने भी जारी किया बयान

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में तनाव लगतार बढ़ रहा हैं और अमेरिका ईरान के बीच चल रहे टकराव का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई तक पहुंच रहा है। बता दें की कई देशों में एलपीजी की किल्लत देखने को मिल रही है। यही हाल भारत में भी बने हुए है। होमुर्ज जलडमरूमध्य के बाधित होने से भारत में तेल-गैस और सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सरकार एलपीजी सिलेंडर में गैस की क्वांटिटी कम करने पर विचार कर रही है, योजना के मुताबिक, घर में इस्तेमाल होने पर 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर में गैस की मात्रा घटाकर करीब 10 किलोग्राम करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे सीमित स्टॉक को ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाया जा सके, हालांकि, अब इस पर सरकार का बयान आया है।  

सरकार का आया जवाब
खबरों के मुताबिक, 14.2 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस देने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि, सरकार ने ऐसी खबरों का खंडन किया है और इन्हें भ्रामक बताया है, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में जब यह सवाल किया गया कि क्या सरकार 14 किलो वाले सिलेंडर को 10 किलो करने पर विचार कर रही है, इस पर सरकार की ओर से कहा गया कि ऐसा कोई विचार या प्रस्ताव नहीं है और इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

pc- newsarenaindia.com