Madhya Pradesh: रील नहीं बनाने देना पति का पड़ा भारी, पत्नी ने youtube से सीखा मर्डर का तरीका और फिर कर दिया....

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको डराकर रख देगा। जी हां यहां रील बनाने की सनक, लाइक्स की भूख और सोशल मीडिया की दीवानगी के आगे रिश्तों की अहमियत खत्म हो गई। यहां पत्नी को रील बनाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी ने हत्या से पहले यूट्यूब पर मर्डर करने का तरीका भी खोजा था।

पत्नी पर लगाया आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूरा मामला जिले के थांदला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां 25 साल के एक युवक कैलाश का शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और न ही कहीं कोई खून लगा था। शव के पास ही उसकी पत्नी विलाप कर रही थी। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोनों के बीच देर रात हुए विवाद की बात कही। परिजनों ने आरोप लगाया कि कैलाश की पत्नी ने ही उसकी हत्या की है।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा
शुरुआती जांच में घटना सामान्य लग रही थी लेकिन जो सच सामने आया, उसने सोशल मीडिया की सनक को उजागर कर दिया। दरअसल, घटना के एक दिन पहले कैलाश की पत्नी ने एक शादी में अपना नाचते हुए वीडियो बनाया था और उसे अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर करना चाहती थी। कैलाश ने पत्नी को वीडियो अपलोड करने से मना किया था। इसे लेकर दोनों के बीच घर पर झगड़ा हुआ। इसके बाद मृतक कैलाश की पत्नी ने सोशल मीडिया से हत्या का तरीका सीखा। रात में पत्नी ने कैलाश की पगड़ी से ही उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।

pc- ndtv