Madhya Pradesh: पति के जिगरी यार को दिल दे बैठी पत्नी, रोज था घर आना जाना...भाई मानकर बांधती थी राखी...अब दोनों को पति देख लिया करते....

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां करीब 9 साल पुराने प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में नया मोड़ सामने आ चुका है। जानकारी के अनुसार पहाड़गांव निवासी महिला ने वर्ष 2016 में परिवार की सहमति के खिलाफ गांव के ही प्रदुम सिंह परिहार से प्रेम विवाह किया था। दोनों का करीब 8-9 साल का बेटा भी है। अब सुष्मा (काल्पनिक नाम) ने पति से अलग होकर उसके करीबी दोस्त सुमित अग्रवाल के साथ रहने और उससे शादी करने की इच्छा जताई है, अब मामला थाने पहुंचा है। 

पति के दोस्त का आना जाना था घर
जानकारी के अनुसार प्रदुम सिंह के अनुसार, शादी के बाद वह पत्नी और बच्चे के साथ ईसानगर श्रीराम कॉलोनी में रह रहा था। इसी दौरान उसके करीबी दोस्त सुमित अग्रवाल का घर आना-जाना था। प्रदुम का कहना है कि सुमित उसकी पत्नी सुष्मा को बहन मानता था और उससे राखी भी बंधवाता था। प्रदुम के मुताबिक, कुछ समय बाद उसे दोनों के बीच नजदीकियों की जानकारी हुई। इसके बाद 17 सितंबर को सुष्मा और सुमित को ईसानगर थाने लाया गया।

पत्नी ने कहा सुमित के साथ रहना चाहती हूं
सुष्मा (काल्पनिक नाम) ने थाने में बताया कि पति प्रदुम सिंह से अलग होकर सुमित अग्रवाल के साथ रहना चाहती है। आवेदन में उसने सुमित से विवाह करने की बात भी कही है। अपने आवेदन में किसी तरह के दबाव, धमकी या जबरदस्ती से इनकार करते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से यह निर्णय ले रही है। उसने पति, बच्चे और उनकी चल-अचल संपत्ति से भविष्य में संबंध या अधिकार नहीं रखने की बात भी आवेदन में लिखी है।

pc- punjabkesari.in