Magh Purnima 2026: जाने 1 या 2 फरवरी को कब हैं माघ पूर्णिमा, क्या रहेगा स्नान दान का शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ही बड़ा महत्व है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। हर माह में पूर्णिमा पड़ती है। साल 2026 में माघ पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

माघ पूर्णिमा 2026 की सही तिथि क्या है?
पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की तिथि 1 फरवरी 2026 की सुबह 5 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है और 2 फरवरी की सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। ऐसे में शास्त्रों के मुताबिक, 1 फरवरी को ही माघ पूर्णिमा का स्नान और दान करना शुभ माना जाएगा, क्योंकि इस दिन सूर्याेदय के समय पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी। चंद्रमा का उदय इस दिन शाम 5 बजकर 23 मिनट पर होगा।

स्नान-दान का शुभ समय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे उत्तम माना गया है। 1 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.24 बजे से 6.17 बजे तक रहेगा। माना जाता है कि इस समय किया गया स्नान विशेष पुण्य देता है। हालांकि इसके बाद भी स्नान किया जा सकता है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ब्रह्म मुहूर्त का महत्व सबसे अधिक माना गया है।

pc- outlookindia.com