Maha Kumbh 2025: प्रयाग से लेकर अयोध्या और काशी तक पैर रखने को जगह नहीं, लगातार बढ़ रही भीड़, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया स्नान
- byShiv
- 18 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ के समापन में अभी 9 दिनों का समय बाकी हैं और श्रद्धालुओं के आने में अभी कोई कमी नहीं हैं। देश में जहां से भी खबर आ रही हैं वहां से श्रद्धालु 26 फरवरी तक भी आने को तैयार है। बताया जा रहा हैं कि महाकुंभ में अब तक 54.31 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। प्रयाग के स्थानीय लोगों का भी सामना पहली बार ऐसी भीड़ से हो रहा है। हालात यह हैं कि लोग इधर से उधर फंसे हुए है।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों पर भीड़
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन जैसे हाल हैं। रविवार को 60 उड़ानों से 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आए-गए। ट्रेनों में भी भीड़ मौनी अमावस्या जैसी है। रविवार को 179 मेला विशेष ट्रेनें चलानी पड़ीं। प्रयागराज जंक्शन के बाहर 1 लाख लोगों का होल्डिंग एरिया है, जहां से हर मिनट करीब 300 यात्री स्टेशन पहुंच रहे हैं। शहर आने वाले 7 प्रमुख रास्तों पर 10 से 12 किमी जाम है। मौनी अमावस्या के बाद मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित है। फिर भी मेले में वीआईपी पास लगे वाहनों का आना-जाना जारी है। दूसरी ओर, आम श्रद्धालु कम से कम 10 किमी पैदल चलकर मेला पहुंच रहे हैं। आठवीं तक के स्कूल 20 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

अयोध्या काशी में यही हाल
बताया जा रहा हैं कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोज बमुश्किल 20 से 25 हजार श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते थे। लेकिन, महाकुम्भ के बाद 5 से 7 लाख पहुंच रहे हैं। अयोध्या ने अपने इतिहास में इतनी भीड़ पहले कभी नहीं देखी थी। अभी धर्मनगरी के 6 किमी तक दायरे में हर रास्ता पैक है। मंदिर पहुंचाने वाले सभी पांच रास्ते फुल हैं। स्थानीय लोेगों को कहना की शहर जाम है। स्थानीय लोग घरों में कैद हैं, क्योंकि बाहर निकलते ही भीड़ शुरू हो जाती है। पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन है। इसलिए सब्जी, राशन की गाड़ियां नहीं आ पा रही हैं।
pc- bhaskar