Maharashtra: सीएम फडणवीस ने कहा, अजित पवार ने शरद गुट के साथ विलय को लेकर कोई बात नहीं की, ऐसा होता तो...

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद से ही खबर चर्चा में थी और वो ये की अजित पवार शरद पवार गुट के साथ विलय करना चाह रहे थे। लेकिन इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रफडणवीस ने शरद पवार गुट के नेताओं के दावे को एक तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि एनसीपी के साथ विलय को लेकर अजित पवार ने उनसे कोई चर्चा नहीं की थी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यदि ऐसा कुछ होता तो अजित पवार उनसे जरूर इस विषय में बात करते। 

उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फडणवीस ने कहा कि उन्हें अजित पवार की शरद पवार के साथ हुई बातचीत की जानकारी नहीं है और उन्हें 12 फरवरी को एनसीपी के विलय की तारीख के बारे में भी नहीं पता है। भविष्य में दोनों एनसीपी के विलय पर एक तरह से शर्त लगाते हुए फडणवीस ने कहा है कि यदि एनसीपी अजित गुट विलय का निर्णय लेती है तो उससे पहले बीजेपी से चर्चा करे। फडणवीस के इस बयान ने एक बार फिर एनसीपी के संभावित विलय को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।

देवेंद्र फडणवीस ने उठाए सवाल
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर एनसीपी के विलय की चर्चाएं अंतिम चरण में होतीं, तो अजित पवार ने उन्हें इसके बारे में जरूर बताया होता। क्योंकि वह सभी तरह की जानकारी उनके साथ साझा करते थे। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि क्या एनसीपी के विलय की बातचीत हमारी जानकारी के बिना अंतिम रूप ले सकती है। हमें 12 फरवरी की उस तारीख की जानकारी नहीं है, जिसे विलय की औपचारिक घोषणा की तारीख बताया जा रहा है।

pc- ndtv.in,thehindu.com, frontline.thehindu.com