T20 World Cup 2026: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा टी20 वर्ल्डकप में मैच, 15 फरवरी को होनी थी टक्कर

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला किया है। टूर्नामेंट के तय शेड्यूल के अनुसार यह मैच 15 फरवरी को श्रीलंका में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना प्रस्तावित है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  ने टूर्नामेंट में भाग लेने की बात को लेकर पिछले हफ्ते अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार पर छोड़ दिया था।

अब पाकिस्तान सरकार ने जहां टी20 विश्व कप में बाकी टीमों के खिलाफ खेलने का फैसला किया है, तो वहीं भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करने का निर्णय किया है। मतलब पाकिस्तान टीम मेगा इवेंट में 15 फरवरी को खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले में नहीं खेलेगी। कुल मिलाकर पाकिस्तान सरकार और पीसीबी का यह फैसला क्रिकेट जगत के लिए ऐसे समय बहुत हैरान करने वाला है, जब टी20 विश्व कप शुरू होने की कगार पर खड़ा है।

करीब डेढ़ महीने पहले बांग्लादेश में हिंदुओं की नृशंस हत्या के बाद पैदा हुए हालात के बाद पिछले दिनों बांग्लादेश के मेगा इवेंट में खेलने के लिए भारत न आने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल  ने बांग्लादेश को मेगा इवेंट से बाहर कर कर दिया था। इसी मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश का न केवल समर्थन किया था, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसी मुद्दे पर आईसीसी की बैठक में हुई वोटिंग में बांग्लादेश के समर्थन में वोटिंग की थी।

pc- ndtv.in, english.lokshahi.com, geosuper.tv