Malamaal Weekly 2: परेश रावल ने किया कर्न्फम, बनने जा रही हैं मालामाल वीकली 2
- byShiv
- 02 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। 20 वर्षो पहले आई फिल्म मालामाल वीकली उन कल्ट फिल्मों में से एक है जो आज भी प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हाल ही में ऐसी अफवाहें थीं कि निर्माता इसके सीक्वल की योजना बना रहे हैं। ऐसे में अब इस कॉमेडी फिल्म का सीक्वल आ रहा है।
इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख जैसे कलाकार नजर आए थे। अब परेश रावल ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है कि इस कल्ट कॉमेडी के सीक्वल पर काम चल रहा है। मालामाल वीकली 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन एचटी सिटी ने परेश रावल से बात की और उन्होंने इसे कंफर्म कर दिया है। परेश रावल ने कहा- हां, ये सच है। मैं फिल्म कर रहा हूं। इस फिल्म का बजट 6-7 करोड़ रुपये था और इसकी कमाई 42.76 करोड़ रुपये तक रही।
वहीं परेश रावल भागम भाग 2 पर भी काम कर रहे हैं। यह 2006 की फिल्म का सीक्वल है। इस मूवी में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को लाया गया है।
pc- youtube






