Manoj Bajpayee: अभिनेता ने कहा 10 सालो से बार बार मन में एक्टिंग छोड़ने का...लेकिन

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी एक ऐसा नाम हैं जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनको बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक माना जाता है। वहीं मनोज ओटीटी के भी बादशाह हैं। इन सबके बीच हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि पिछले एक दशक में उन्होंने कई बार एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोचा है।  उन्होंने कबूल किया कि मुश्किल किरदारों को निभाने का इमोशनल बोझ अक्सर उन पर गहरा असर छोड़ता है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज ने कहा कि एक्टिंग को छोड़ने का ख्याल उनके मन में बार-बार आया है। उन्होंने कहा, यार आपको सच बताऊं, लगभग 10 साल से न बीच-बीच में मन करता है कि मैं छोड़ दूं, लेकिन फिर कभी कोई रोल आ जाता है, हो जाता है, अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि वह मजबूरी में काम करना जारी नहीं रखना चाहते। उन्होंने कहा, मैं अभिनय को मजबूरी के तौर पर करना नहीं चाहता हूं कि मुझे घर पर दाल रोटी ले जानी है, मुझे एक्टिंग करनी है अगर कोई किरदार है।

दिलचस्प बात यह है कि मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि सालों तक इंटेंस साइकोलॉजिकल डिमांडिंग रोल्स करने के बाद अब वह हल्के-फुल्के, कमर्शियल एंटरटेनिंग फिल्मों की ओर खींच रहे हैं। एक्टर ने कहा, “आजकल मेरा बड़ा मन कर रहा है कमर्शियल फिल्में करने का।

pc- etv bharat