Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इस बार भद्रा का साया, जाने क्या रहेगा स्नान, दान का मुहूर्त
- byShiv
- 29 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है, इस दिन मुख्य रूप से स्नान, दान और पूजा-पाठ जैसे पुण्य कार्यों का विशेष महत्व रहता है। इस दिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि, धन-वैभव आता है। इस महीने में 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह वर्ष 2025 की अंतिम पूर्णिमा भी है, लेकिन आपको बता दें कि इस बार पूर्णिमा पर भद्रा का साया बना हुआ है। ऐसे में पूजा-पाठ,नदियों में स्नान के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
पूर्णिमा पर भद्रा का समय
इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 5 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 43 मिनट तक मान्य रहेगी। इसलिए 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 8 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 41 मिनट तक भद्रा रहेगी। चूंकि भद्रा का वास स्वर्ग लोक में है, इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इसका कोई प्रभाव मान्य नहीं रहेगा।
स्नान-दान का मुहूर्त
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह 4 बजकर 19 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहने वाला है। आप इस अवधि में स्नान कर सकते हैं।
क्या दान करें
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर आप सफेद चीजों का दान कर सकते हैं जैसे चावल, दही, सफेद वस्त्र, मोती और चांदी आदि।
आप गुड़, घी, दूध का दान भी कर सकते हैं।
pc- hindfirst.in





