Maternity Leave: तीसरे बच्चे के जन्म पर सरकार देगी अब महिला कर्मचारियों को 365 दिन की छुट्टी
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। महिला कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां कल्याण और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य की सरकारी महिला कर्मचारियों को अब तीसरे बच्चे के जन्म पर भी 12 सप्ताह (84 दिन) के बजाय पूरे 365 दिनों (एक साल) की मैटरनिटी लीव मिलेगी।
2 बच्चों के लिए मिलती थी 84 दिन की छुट्टी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये सुविधा अब तक सिर्फ पहले दो बच्चों के जन्म तक ही सीमित थी। विधानसभा में अपने विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री डी. शरतकुमार ने इस फैसले की जानकारी दी। शरतकुमार ने बताया कि इस नई नियम को लागू करने के लिए जल्द ही एक विस्तृत सरकारी आदेश जारी किया जाएगा।
एक साल की मिलेगी छुट्टी
शरतकुमार ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, तमिलनाडु सरकार एक कल्याणकारी प्रशासन है जो सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, महिला सरकारी कर्मचारियों के तीसरे बच्चे के लिए मिलने वाली 12 सप्ताह की मैटरनिटी लीव को बढ़ाकर 365 दिन किया जाएगा।






