Meerut: प्रेमी के इश्क में पति को जहरीले सांप से डसवा ले ली जान, 5 लाख में खरीदा था सांप...2 बार पहले भी कर चुकी थी कोशिश
- byShiv
- 18 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां एक व्यक्ति अतुल पवार की मौत के मामले में पुलिस ने चैंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, अतुल की पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार उर्फ निक्की के साथ मिलकर पिछले चार महीनों से उसकी हत्या की साजिश रच रखी थी। इस दौरान दो बार हत्या की कोशिश नाकाम रही, लेकिन तीसरी बार जहरीले करैत सांप से डसवाकर कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या किया था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दामिनी का करीब एक साल पहले अपने ही स्कूल की वैन चलाने वाले चालक तुषार से प्रेम संबंध हो गया था। इसके बाद दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि करीब चार माह पहले तुषार ने दामिनी को दवा उपलब्ध कराई, जिसे उसने अतुल के भोजन में मिला दिया। दवा खाने के बाद अतुल की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
20 दिन पहले भी जान लेने की हुई थी कोशिश
पहला प्रयास विफल होने के बाद दामिनी ने एक ज्योतिषी का हवाला देकर अतुल को गांव छोड़कर हस्तिनापुर में रहने के लिए तैयार किया। पुलिस के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले तुषार ने कार से अतुल की बाइक को टक्कर मारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। हालांकि हेलमेट पहने होने के कारण अतुल बच गया।
पांच लाख में खरीदा जहरीला सांप!
जांच में यह भी सामने आया कि तुषार ने अपने दोस्तों सोनू और उदय कुमार को पांच लाख रुपये देने का लालच देकर जहरीला सांप लाने के लिए कहा था। दोनों कथित रूप से करैत सांप पकड़कर तुषार के पास ले आए और उसे बताया कि यह बेहद विषैला सांप है। तुषार ने सांप को कांच की बोतल में बंद कर रखा था। पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात तुषार दामिनी को सांप और नींद की गोलियां देकर गया। दामिनी ने अतुल को दूध में 10 से 12 नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। देर रात जब अतुल गहरी नींद में था, तब दामिनी ने बोतल खोलकर सांप को उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। सांप ने अतुल को डस लिया और बाद में कपड़ों के बीच छिप गया। घटना के बाद दामिनी कमरे से बाहर निकल गई ताकि किसी को उस पर शक न हो। मृतक के पिता अजब सिंह ने भी आरोप लगाया कि चार माह पहले उनके बेटे को दवा देकर मारने की कोशिश की गई थी। वहीं अतुल अपनी मां संतोष देवी से कई बार कह चुका था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है और उसे डर है कि एक दिन वह उसकी हत्या करा देगी।
pc- aaj tak





